संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट -Nexis News
शिक्षक दिवस के अवसर पर 6 सितंबर को,डभरा के कृष्णा पैलेस में आयोजित विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में,चंद्रपुर क्षेत्र के समीपवर्ती ग्राम चंदली के शिक्षकों ने अपनी अलग पहचान बनाई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर चंदली के ज्योति सोनी,आशीष गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता और देवकुमारी सिदार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन,क्षेत्रीय विधायक रामकुमार यादव के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने सभी सम्मानित शिक्षकों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और पेन भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा,कि शिक्षक समाज के सच्चे पथप्रदर्शक होते हैं, जो नई पीढ़ियों को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की राह दिखाते हैं।
सम्मान प्राप्ति पर चंदली के सरपंच सनातन निषाद ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा,कि यह उपलब्धि न केवल शिक्षकों की मेहनत का परिणाम हैं, बल्कि यह पूरे गांव की शैक्षणिक प्रगति और सफलता का प्रतीक भी हैं।












