संदिली सिंह,रायपुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” का शुभारंभ किया। योजना के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से 200 बच्चों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर चयनित बच्चों का सम्मान भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि निर्माण श्रमिक अपने परिवार के लिए समय और संसाधन कम दे पाते हैं, लेकिन उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलनी चाहिए,ताकि वे भविष्य में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील और राजनेता बन सकें। मुख्यमंत्री ने बताया,कि योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को 14 निजी आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा मिलेगी, जिसमें सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम लागू होंगे।
इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा,कि सरकार का उद्देश्य हैं,कि श्रमिक का बच्चा केवल श्रमिक न रहकर अधिकारी बने और देश की सेवा करे। उन्होंने बताया,कि श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग योजना भी संचालित की जा रही हैं, जो दूरगामी परिणाम लाएगी।
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने कहा,कि लगभग 30 लाख पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए यह योजना वरदान के समान हैं।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री : विष्णु देव साय
🔸️श्रम मंत्री : लखन लाल देवांगन
🔸️छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष : डॉ. रामप्रताप सिंह
🔸️श्रम विभाग के सचिव : हिम शिखर गुप्ता
🔸️संयुक्त सचिव : फरिहा आलम
🔸️श्रम कल्याण मंडल के सचिव : गिरीश रामटेके












