संदिलीसिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर के महाविद्यालय में आजाद सेवा संघ ने अपने विरोध को एक अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत किया। संगठन के प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने महाविद्यालय की समस्याओं को फूलों के गुलदस्ते का रूप देकर प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव को सौंपा।
प्रदेश सचिव रचित मिश्रा ने कहा,कि “महाविद्यालय की समस्याओं को गुलदस्ते के रूप में सौंपा गया हैं। अगर तीन दिन के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्राचार्य की होगी।”
कॉलेज प्राचार्य डॉ. स्नेहलता श्रीवास्तव ने छात्रों और संगठन को आश्वासन दिया,कि महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह हैं,कि गुलदस्ते के माध्यम से किया गया यह विरोध शांतिपूर्ण रहा। लेकिन तीन दिन के बाद अगर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन का स्वरूप कितना उग्र होगा, यह देखने वाली बात होगी।












