संदिलीसिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आई हैं। राज्य सरकार की अनदेखी से नाराज़ एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कार्यकर्ताओं ने,आज एक अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई ब्रांच के सामने से देवीगंज रोड होते हुए,सरगुजा जिले की आराध्य देवी महामाया मंदिर तक पैदल मार्च किया।
मंदिर में पहुँचकर उन्होंने 150 मीटर लंबी चादर चढ़ाई, जो प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण बनी। कार्यकर्ताओं का कहना हैं, कि उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। ऐसे में उन्होंने भगवान के दर पर अपनी गुहार लगाने का निर्णय लिया।
एक कार्यकर्ता ने कहा, “जब हमारी बात सरकार नहीं सुन रही है तो हमें उम्मीद हैं,कि अब कम से कम भगवान हमारी बात सुन लेंगे।” इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और प्रदर्शन को अलग और अनोखा बताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व योगिता ठाकुर, CHO संघ जिला अध्यक्ष ने किया। स्थानीय लोग और राहगीर इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। यह विरोध कार्यकर्ताओं की दृढ़ता और उनके जज़्बे का प्रतीक माना जा रहा हैं।
एनएचएम कार्यकर्ताओं की यह पहल यह संदेश देती हैं,कि वे अपनी मांगों के प्रति गंभीर हैं,और इसके लिए कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।












