संदिली सिंह,कांकेर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कांकेर जिले की बांदे पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए,गांजा तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.5 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई हैं। इस मामले में तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
🟠घटना की जानकारी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि शंकर नगर का निवासी विश्वजीत सरकार और उसका साथी मिथुन जयधर मोटरसाइकिल से गांजा पखांजूर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीवी 83 गोविंदपुर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो बैग में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया।
🟠बरामद सामान और कीमत
🔸️गांजा: 4.5 किलो, लगभग 70 हजार रुपये
🔸️मोटरसाइकिल: 75 हजार रुपये
🔸️नकदी: 5,300 रुपये
कुल मिलाकर तस्करों से बरामद माल की कीमत लगभग 1 लाख 53 हजार रुपये है।
🟠पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने बताया,कि आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी हैं और इस मामले में सिर्फ गिरफ्तार किए गए तीन तस्कर ही नहीं, बल्कि पूरे गांजा तस्करी नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों का कहना हैं,कि इस जांच के दौरान तस्करों के सहयोगियों, डीलरों और सप्लाई चैन तक की जानकारी जुटाई जा रही हैं। पुलिस ने यह भी कहा,कि जिन व्यक्तियों का नाम इस नेटवर्क में सामने आएगा, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इलाके में ऐसे किसी भी अवैध गतिविधि पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाएगा।












