संदिली सिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राज्य स्वास्थ्य विभाग के NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार 24वें दिन हड़ताल पर हैं। आज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पानी में खड़े होकर जल सत्याग्रह किया।
NHM कर्मचारी लगातार विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन कर रहे हैं,ताकि राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित किया जा सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी हैं,कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगी।आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले घेराव का सामना करना होगा।
दूसरी ओर, जिला अध्यक्ष शिल्पी राय ने कहा,कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं,और राज्य सरकार से अपेक्षा रखते हैं,कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।












