संदिली सिंह,अंबिकापुर,10सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रामगढ़ पर्वत को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई जा रही,भ्रांतियों के बीच, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए रामगढ़ पर्वत अध्ययन समिति का गठन किया हैं। समिति 11 सितंबर को रामगढ़ पहुंचकर स्थल निरीक्षण करेगी।
इस तीन सदस्यीय समिति में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को संयोजक बनाया गया हैं,जबकि विधायक रेणुका सिंह और प्रदेश महामंत्री भाजपा अखिलेश सोनी सदस्य हैं।
समिति संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा,कि समिति का उद्देश्य तथ्यों के आधार पर सच्चाई जनता के सामने लाना हैं। समिति रामगढ़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों और समाजिक प्रमुखों से मुलाकात करेगी तथा रामगढ़ पर्वत की वास्तविक स्थिति का अध्ययन कर संबंधित पहलुओं का विश्लेषण करेगी।अध्ययन पूरा होने के बाद समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश भाजपा को सौंपेगी।
संवाद प्रमुख: भारतीय जनता पार्टी, सरगुजा












