Nexis News

प्रकृति और संस्कृति का संगम हैं जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,जशपुर,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को जशपुर के कैम्प कार्यालय बगिया में ’जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री  अर्जुन मुंडा, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि जशपुर जिले में पर्यटन के क्षेत्र में इको-टूरिज्म, होम-स्टे और एडवेंचर स्पोर्ट्स के जरिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर विकसित हो रहे हैं। उन्होंने जशपुर जम्बूरी जैसे आयोजनों को पर्यटन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया।

🟠जशपुर जम्बूरी: संस्कृति, रोमांच और विकास का अनोखा उत्सव

मुख्यमंत्री ने बताया,कि वर्ष 2024 में पहली बार आयोजित जशपुर जम्बूरी ने जिले को देशभर के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाई। इस महोत्सव में ईको-टूरिज्म, जनजातीय परंपराओं, हस्तशिल्प, लोकनृत्यों और स्थानीय व्यंजनों का अनूठा संगम देखने को मिला।

अब 6 से 9 नवम्बर 2025 तक दूसरी जशपुर जम्बूरी का आयोजन होने जा रहा हैं, जिसमें रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, ज़िपलाइन, ट्रेकिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, पैरामोटर, हॉट एयर बलून जैसे एडवेंचर आकर्षण के केंद्र होंगे। साथ ही कर्मा और सरहुल नृत्य, गोदना कला, काष्ट और लौह शिल्प, लोक संगीत व पारंपरिक खेलों से यह आयोजन और भी समृद्ध होगा।🟠पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल

मुख्यमंत्री ने कहा,कि स्वदेश दर्शन योजना के तहत मयाली नेचर कैंप में बोटिंग, कैक्टस गार्डन और टेंट सुविधाएँ विकसित की गई हैं। मयाली का प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका हैं, जो जशपुर को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान दे रहा हैं।

राज्य में होम-स्टे नीति लागू की गई हैं,ताकि पर्यटक स्थानीय जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को नज़दीक से जान सकें। जीआईएस मैपिंग और डिजिटल मार्केटिंग के जरिए जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!