संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और सतत मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो और पात्र हितग्राहियों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ लाभ मिले। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता देने और बाल विवाह रोकथाम के लिए किशोरियों में जागरूकता बढ़ाने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।
🟠कुपोषण उन्मूलन और आंगनबाड़ी संचालन पर सख्ती
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन पर चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा,कि केंद्र नियमित खुलें, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार की गुणवत्ता, स्वच्छता और रेडी-टू-ईट वितरण पर सख्त निगरानी रखी जाए।उन्होंने एनआरसी सेंटरों के सुचारू संचालन और कुपोषित बच्चों को समय पर पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
🟠महिला सशक्तिकरण और योजनाओं की समीक्षा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्षम योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने, घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए जनजागरूकता बढ़ाने और आंगनबाड़ी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में महतारी वंदन योजना, चाइल्डलाइन, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, सखी वन स्टॉप सेंटर और पेंशन योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
🟠बैठक में उपस्थित अधिकारी
🔸️लक्ष्मी राजवाड़े – मंत्री,महिला एवं बाल विकास
🔸️रोक्तिमा यादव – संचालक, समाज कल्याण विभाग
🔸️राजेन्द्र कटारा – कलेक्टर, बलरामपुर
🔸️वैभव बैंकर रमनलाल – पुलिस अधीक्षक
🔸️विस्मिता पाटले – अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
🔸️स्टेला खलखो – प्रभारी उप संचालक, समाज कल्याण विभाग












