संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दानसरा हाई स्कूल में विद्यार्थियों को आत्महत्या रोकने के उपाय और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया।
🟠आत्महत्या के प्रमुख कारण
डॉ. निराला ने बताया,कि आत्महत्या के पीछे तनाव, अवसाद, मानसिक रोग, नशे की लत, सामाजिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा, शैक्षणिक असफलता, बेरोजगारी, आर्थिक संकट और रिश्तों में धोखा जैसे कारण जिम्मेदार होते हैं। लंबे समय तक मानसिक दबाव या नशे की लत व्यक्ति को आत्मघाती कदम उठाने के लिए प्रेरित कर सकती हैं।
🟠लक्षण पहचानें और मदद करें
व्याख्यान में बताया गया,कि आत्महत्या का विचार रखने वाले लोगों में कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे:
🔸️सामाजिक मेलजोल से दूरी बनाना
🔸️अकेले रहना पसंद करना
🔸️खाने-पीने और सोने की आदतों में बदलाव
🔸️बार-बार मरने की बातें करना
🔸️जिंदगी को बोझ समझना
समय पर इन लक्षणों को पहचानकर काउंसलिंग और चिकित्सा सहायता से उनकी जान बचाई जा सकती हैं।
🟠मदद के लिए संपर्क
मानसिक रोगों या आत्महत्या रोकथाम से संबंधित मदद के लिए,जिला अस्पताल के डॉ. नरेंद्र रात्रे से 9098027817 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। 10 से 16 सितम्बर तक जिले में आत्महत्या रोकथाम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।
🟠आत्महत्या के आंकड़े
🔸️राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार:
🔸️वर्ष 2021 में विश्वभर में 7,03,000 लोगों ने आत्महत्या की
🔸️भारत में इसी अवधि में 1,64,033 आत्महत्या के मामले दर्ज हुए
🔸️औसतन देश में प्रतिदिन 450, प्रति घंटे 18 और हर 3 मिनट में एक आत्महत्या हो रही हैं।
🔸️आत्महत्या के 38% मामले जहर खुराक, 32% फांसी, और बाकी अन्य कारणों से होते हैं।












