संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल (सेजेस), चंद्रपुर के बच्चों ने,राजनांदगांव में 8 से 12 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय एसजीएफआई योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते। प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने अलग-अलग वर्गों और इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंद्रपुर अंचल का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में विजेता बच्चों में प्रमुख रूप से शामिल रहे- अनुभूति चौहान, ऐशु पटेल, लीना पटेल, ख़ुशी वैष्णव, अंकिता मालाकार, रुचि पटेल, नितीश मेहर, सुबोध राज, घृतेश देवांगन, अविनाश दुआन, प्रियांशी केशरवानी, प्रेम निषाद, ओम पटेल, चंदन मेहर, तीरूप देवांगन और गौरव।
विशेष बात यह रही,कि इन विद्यार्थियों ने किसी अकादमी का सहारा नहीं लिया। लगातार अभ्यास और योग शिक्षक शोभा कुमार आनंद के कुशल मार्गदर्शन में ही यह सफलता हासिल हुई। प्रतियोगिता में बच्चों ने पारंपरिक योगासन, कलात्मक एकल और जोड़ी योगासन, लयबद्ध जोड़ी आदि वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र पटेल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा,कि यह चंद्रपुर अंचल के लिए गर्व का क्षण हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दी।












