Nexis News

अंबिकापुर में गणपति स्थापना समिति का भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,14सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsबाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना समिति, अंबिकापुर ने स्थानीय सर्किट हाउस में भव्य पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। भगवान श्री गणेश की भव्य स्थापना, शोभायात्रा और शांतिपूर्ण विसर्जन के उपरांत चयनित झांकियों और समितियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

🟠पुरस्कार वितरण:

जूनियर वर्ग:

🔸️प्रथम पुरस्कार ₹11,000 – गुदरी के राजा समिति

🔸️द्वितीय पुरस्कार ₹5,100 – मायापुर युवा सेवा समिति

🔸️तृतीय पुरस्कार ₹2,100 – विघ्नहर्ता सेवा समिति

सीनियर वर्ग:

🔸️प्रथम पुरस्कार ₹31,000 – जागृति नव युवक मंडल

🔸️द्वितीय पुरस्कार ₹15,000 – गणेश पूजा सेवा समिति, चंबोथी तालाब

🔸️तृतीय पुरस्कार ₹11,000 – सदर सेवा समिति, सदर रोडसभी विजेताओं को नकद राशि के साथ स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित पत्रकारों और समिति के कार्यकर्ताओं को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

समिति के संरक्षक भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,कि अंबिकापुर में गणेशोत्सव केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया।

समारोह का संचालन अंशुल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक, अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को बधाई और “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ हुआ।

मीडिया प्रभारी

गणपति स्थापना समिति, अंबिकापुर

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!