संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अंबिकापुर में आज युवा संवाद एवं विकासोन्मुखी विषयों पर एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इस अवसर पर सरगुजा रेंज के आईजी, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर बतौर अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने मंच से युवाओं को लक्ष्य निर्धारण, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम से सावधानी और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायक संदेश दिए।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा,
“युवा संवाद के माध्यम से हमने छात्रों को सोशल मीडिया और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया हैं। ज़रूरी हैं,कि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें और समाज का नेतृत्व करें।”
युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा,
“युवा ही देश का भविष्य हैं। इस तरह के संवाद कार्यक्रम युवाओं में ऊर्जा भरते हैं,और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।”
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विकासोन्मुखी विषयों से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य की राह तय करना रहा। छात्र-छात्राओं की भारी संख्या में मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया।












