Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सरगुजा में 25 निजी अस्पतालों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनसेवा की बड़ी पहल

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर,सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व और केंद्र सरकार के आह्वान पर जिले के 25 से अधिक निजी अस्पताल और क्लीनिक मिलकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहे हैं।

इस पहल के तहत अंबिकापुर और पूरे सरगुजा जिले के नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श, चिकित्सा परीक्षण और प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हैं।

🟠शिविर में शामिल प्रमुख अस्पताल और क्लीनिक

इस अभियान में जिले के प्रमुख निजी अस्पताल और क्लीनिक शामिल हैं —

जीवन ज्योति अस्पताल, संकल्प हॉस्पिटल, डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, लाइफ लाईन हॉस्पिटल, लेजर हॉस्पिटल, माता राजरानी हॉस्पिटल, डॉ. एम.पी. अग्रवाल क्लीनिक, श्री राम हॉस्पिटल, दयानिधि हॉस्पिटल, माँ महामाया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आरोग्य निकेतन हॉस्पिटल, एस.आर.एस. हॉस्पिटल, अथर्व हॉस्पिटल, निर्मला हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, शिशु मंगलम हॉस्पिटल, ओजस हॉस्पिटल, डी.टी.एच. हॉस्पिटल, मासूम चिल्ड्रेन हॉस्पिटल, डॉ. दुबे केयर क्लीनिक, परमार हॉस्पिटल, के.डी. हॉस्पिटल और अन्य निजी क्लीनिक।

इन सभी अस्पतालों और क्लीनिकों के चिकित्सकों ने, भाजपा सरगुजा जिला संगठन के आह्वान पर निःशुल्क सेवाएं देने की सहमति दी हैं।

🟠जनसेवा की दिशा में बड़ा कदम

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश को भी आम जनता तक पहुंचाने का काम करेगा।

भाजपा जिला संगठन का कहना हैं,कि आने वाले दिनों में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंच सकें।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!