संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,15सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर में आदिवासी समाज द्वारा,आयोजित ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विकास के लिए बड़ी घोषणाएँ कीं। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि नई उद्योग नीति में बस्तर और सरगुजा संभाग को विशेष फोकस में रखा गया हैं ताकि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने माओवाद उन्मूलन का संकल्प दोहराते हुए 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करने की बात कही।
🟠मुख्यमंत्री द्वारा की गई प्रमुख घोषणाएँ:
🔸️बागोड़ एनीकट निर्माण – 30 करोड़ रुपये
🔸️132 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापना – 30 करोड़ रुपये
🔸️मावा मोदोल लाइब्रेरी – 20 लाख रुपये
🔸️गोंडवाना सामुदायिक भवन – 20 लाख रुपये
🔸️मोबाइल टॉवर स्थापना – नरहरपुर में
🔸️सर्वसुविधायुक्त विश्राम गृह – 80 लाख रुपये
🔸️गोंडवाना समाज के 12 मुड़ा क्षेत्रों में 12 टीन शेड निर्माण – 1.20 करोड़ रुपये
🟠जंगोरायतार इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा,कि शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईआईटी जैसी उच्च शिक्षण संस्थाएँ संचालित हो रही हैं, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार हो रहा हैं। वहीं, पशुपालन, मुर्गीपालन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए योजनाएँ और अटल डिजिटल सेवा केंद्र जैसी पहल से ग्रामीण और आदिवासी अंचल का विकास सुनिश्चित होगा।
विशिष्ट अतिथि अर्जुन मुंडा ने कहा,कि आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, लोकनृत्य और गीतों की पहचान को संरक्षित करना आवश्यक हैं।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री – अर्जुन मुंडा
🔸️वन मंत्री – केदार कश्यप
🔸️सांसद – भोजराज नाग
🔸️विधायक – आशाराम नेताम (कांकेर)
🔸️विधायक – विक्रम उसेंडी (अंतागढ़)
🔸️विधायक – नीलकंठ टेकाम (केशकाल)
🔸️प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष – भरत मटियारा
🔸️नगरपालिका परिषद कांकेर अध्यक्ष – अरुण कौशिक
🔸️कलेक्टर – निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर
🔸️जिला पंचायत सीईओ – हरेश मंडावी












