संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) से अब छत्तीसगढ़ के किसानों को और ज्यादा फायदा मिलेगा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक,अगर एक ही जमीन (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) पर कई पात्र किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तो सभी परिवारों को स्वतंत्र रूप से इस योजना का लाभ मिलेगा।
योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को प्रति वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती हैं। यह राशि तीन समान किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती हैं। एक किसान परिवार में पति-पत्नी और अवयस्क बच्चे शामिल माने जाते हैं।
🟠छत्तीसगढ़ में योजना का लाभ
फरवरी 2025 में छत्तीसगढ़ के 25.47 लाख किसान परिवारों को 20वीं किश्त के रूप में ₹553.34 करोड़ की सम्मान निधि राशि वितरित की गई।
अब एक ही भूमि खाते में पंजीकृत कई पात्र परिवारों को भी अलग-अलग लाभ मिलेगा।
राज्य व जिला प्रशासन को नियमित पात्रता जांच कर लाभार्थियों की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
🟠इनको नहीं मिलेगा योजना का लाभ
केंद्र सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा हैं, जिनमें शामिल हैं:
🔸️संस्थागत भूमि धारक
🔸️सांसद, विधायक, मंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष
🔸️केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी (चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर)
🔸️₹10,000 या उससे अधिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी
🔸️आयकरदाता परिवार
🟠योजना का उद्देश्य
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई थी। सरकार का लक्ष्य हैं,कि सिर्फ वास्तविक पात्र किसान परिवारों को ही इस योजना का लाभ मिले और राशि सीधे उनके खाते में पारदर्शी तरीके से पहुँचाई जाए।












