Nexis News

वंचित वर्ग के उत्थान और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,15सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की मछुआ सहकारी समितियों को पुनः मछली पालन का अधिकार मिलने पर प्रभावित समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का निवास पहुंचकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर धमतरी, कांकेर और बालोद के 11 मछुआ सहकारी समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय बैंक शाखा शीघ्र खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा,कि गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं। विभिन्न शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और सीधे लाभ सुनिश्चित किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा,कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं और बेटियों को सम्मान मिला हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के माध्यम से आम नागरिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़े हैं,और विभिन्न योजनाओं का लाभ अब डीबीटी के जरिए सीधे हितग्राहियों तक पहुँच रहा हैं। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा हैं।

राज्य सरकार ने महिला स्व-सहायता समूहों को पुनः रेडी-टू-ईट कार्य का जिम्मा सौंपा हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कि प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए सरकार सतत कार्य कर रही हैं।

इस अवसर पर धमतरी महापौर रामू रोहरा और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय उपस्थित थीं। कार्यक्रम में गंगरेल डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ समितियों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!