Nexis News

सेजेस चंद्रपुर के दो छात्र राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयनित, जिले का नाम किया रोशन

संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

संभागीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए, अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय सेजेस चंद्रपुर के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर विद्यालय, विकासखंड डभरा और पूरे सक्ति जिले को गौरवान्वित किया हैं।16 से 19 सितंबर तक मुंगेली में आयोजित होने वाली 25वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ये दोनों छात्र बिलासपुर संभाग टीम का हिस्सा बनकर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गौरव देवांगन ने संभाग स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि अभय गिरी गोस्वामी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए,राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

इन दोनों छात्रों की सफलता का श्रेय उनके व्यायाम शिक्षक शोभा कुमार आनंद को दिया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन और सतत प्रशिक्षण से बच्चों ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र पटेल और सभी शिक्षकों ने छात्रों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!