संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ में होने वाले रजत जयंती वर्ष के राज्योत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर विधानसभा परिसर के मुख्य समिति कक्ष में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भावना बोहरा, विधायक अनुज शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध व सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गौरतलब हैं,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन और छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे तथा राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे।












