Nexis News

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे का भटगांव छात्रावासों में औचक निरीक्षण, बच्चों की मांग पर तुरंत दिए निर्देश

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव दौरे के दौरान प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास और बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन, बिजली-पानी और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने पेयजल समस्या की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने तुरंत सीएमओ भटगांव को फोन कर नलजल योजना से पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए साउंड बॉक्स की मांग पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे को शीघ्र साउंड बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लाइट और पंखों की मरम्मत तथा छात्रावास की अन्य सुविधाओं को भी जल्द दुरुस्त करने के आदेश दिए। भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने खुद रसोई का खाना चखकर संतोषजनक व्यवस्था की पुष्टि की।

बाद में कलेक्टर पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास भी पहुंचे। यहाँ स्वीकृत सीट 100 होने पर भी मात्र 40 छात्र होने पर उन्होंने गांव के पालकों और कॉलेज प्रिंसिपल से बच्चों की संख्या बढ़ाने को कहा और छात्रों को मेहनत कर बेहतर कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे और तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। बच्चों ने कलेक्टर को अपने बीच पाकर खुशी जताई और आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!