संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने,कलेक्टर कक्ष में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों के लिए नवनियुक्त संविदा भर्ती शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर कलेक्टर ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा,कि वे जिले के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
🟠इस नियुक्ति में विभिन्न विषयों के शिक्षक शामिल हैं
🔸️व्याख्याता: भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, कला, वाणिज्य, अंग्रेजी
🔸️सहायक शिक्षक: विज्ञान, कला, गणित, अंग्रेजी
🔸️शिक्षक: विज्ञान, कला, गणित, अंग्रेजी
🔸️कम्प्यूटर शिक्षक
🔸️प्री-प्राइमरी शिक्षक
कलेक्टर ने नई नियुक्त शिक्षकों से अपेक्षा जताई,कि वे अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाने में सक्रिय योगदान दें।












