Nexis News

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे का जोर : बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनवाएं और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

जिले के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न प्रगतिशील कार्यों की समय सीमा बैठक में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने समय सीमा, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण से प्राप्त आवेदनों की स्थिति (पूर्ण, अपूर्ण, शेष) की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर, पर शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा और पोषण माह में विभागवार कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. निराला को एनएचएम कर्मियों को सेवा देने का अवसर प्रदान करने और किसी भी बाधा का निराकरण करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

🟠जाति प्रमाण पत्र पर विशेष जोर

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर,स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा,कि स्कूल शिक्षा, राजस्व,आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारी मिलकर बच्चों के जाति प्रमाण बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

🟠अन्य कार्यों की समीक्षा

🔸️स्कूली बच्चों के गणवेश वितरण

🔸️पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन

🔸️धरती आबा के शेष कार्य

🔸️आंगनबाड़ी निर्माण

🔸️पीएम किसान सम्मान निधि और धान खरीदी हेतु किसान पंजीयन

🔸️एग्रीस्टेक में किसान आईडी पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे

🔸️पेंशन हितग्राहियों की जांच

🔸️ई-ऑफिस संचालन

🔸️विद्युत सबस्टेशन निर्माण

🔸️वन अधिकार पत्र

🔸️जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल

अटल डैशबोर्ड

इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित रहे और सभी को निर्देश दिए गए कि संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!