Nexis News

एकता मंच की शिक्षा सहायता पहल का दूसरा चरण सम्पन्न, बच्चों को मिला बैग और पाठ्य सामग्री

संदिली सिंह,चंद्रपुर,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

नगर की सामाजिक संस्था एकता मंच द्वारा संचालित शिक्षा सहायता कार्यक्रम के दूसरे चरण का आयोजन चारपाली प्राथमिक शाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर टीम एकता के सदस्य विद्यालय पहुँचे और बच्चों को बैग सहित आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की।

सामग्री पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए और आभार स्वरूप टीम को थैंक यू कार्ड भेंट किया। बच्चों की खुशी देखकर टीम के सभी सदस्य भी उत्साहित और भावुक हो उठे।

टीम एकता के अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने बताया,कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी पढ़ाई में सहयोग करना हैं।

कार्यक्रम में इस वर्ष की शिक्षा सहायता पहल का सफल समापन भी किया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षकगण और टीम एकता के सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से इस अवसर पर व. रामकुमार होता, नमिता होता, खेलकुमारी सिदार, भीम सिंह जोल्हे, गोविंद देवांगन, देयुष देवांगन, क़ाबलु मेहर, नवाज खान और विक्की गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!