संदिली सिंह,राउरकेला/उड़ीसा,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राउरकेला की रघुनाथपाली थाना पुलिस ने एक बड़ी चोरी का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया हैं। पुलिस ने 100 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर वायर चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ। चोरी की तारों की कुल कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी गई हैं।
मामला 6 और 7 सितंबर की रात का हैं, जब अज्ञात चोरों ने देवगांव, देहुरी बस्ती से कंडक्टर वायर चोरी कर लिया। शिकायतकर्ता स्मृति रंजन स्वाईं (46), साइट इंचार्ज, एम/एस मां दुर्गा इंजीनियरिंग एंड एसोसिएट्स प्रा.लि., भुवनेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर 13 सितंबर को चोरी का पर्दाफाश किया।
🟠गिरफ्तार आरोपी और आपराधिक इतिहास
🔸️किशन ब्यास (28) – नेपाली बस्ती, राउरकेला
तंगरपाली थाना में 2020 और 2021 में तीन चोरी के मामले दर्ज
🔸️संजय बेहरा उर्फ सुकरु (29) – डीएस मार्केट, राउरकेला
2014 से 2024 के बीच तंगरपाली थाना में पांच मामले दर्ज
🔸️करमपाल लोहार उर्फ बंधन लोहार (49) – लोहार बस्ती, राउरकेला (रिसीवर)
2016 में रघुनाथपाली थाना में चोरी और रिसीवर के दो मामले दर्ज
पुलिस ने बताया,कि इन गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए,यह कार्रवाई इलाके में लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं पर कड़ी रोक के रूप में देखी जा रही हैं। इसके साथ ही पुलिस अपराध नेटवर्क की आगे भी जांच जारी रखेगी।
🟠जब्त सामान
🔸️100 मीटर एल्यूमिनियम कंडक्टर वायर
🔸️दो बैटरियां
🔸️अन्य आपत्तिजनक सामान
🟠पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस ने कहा,कि यह कार्रवाई न केवल चोरी का पर्दाफाश करने में सफल रही हैं, बल्कि इससे अपराधियों में चेतावनी भी गई हैं। रघुनाथपाली थाना ने इस मामले में जांच तेज कर आगे संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकने का भरोसा दिलाया।












