संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही उन्होंने,स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया।
🟠स्वच्छता हैं सभी की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत का जो सपना देखा हैं, उसे साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा—
“स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं हैं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य हैं। जब हम अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखेंगे, तभी देश का वातावरण भी स्वच्छ बनेगा। यह अभियान जागरूकता और स्वप्रेरणा के साथ एक जन आंदोलन का रूप ले सकता हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया,कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के दौरान पूरे प्रदेश में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी संगठन और सामाजिक संस्थाएँ भी सक्रिय भागीदारी करेंगी।
🟠स्टालों का अवलोकन और महिला सशक्तिकरण पर जोर
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए,विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनके आजीविका आधारित कार्यों की जानकारी ली और महिला वेंडर्स को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा प्रबंधन मॉडल और स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय
🔸️उप मुख्यमंत्री – अरुण साव
🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल
🔸️विधायक – राजेश मूणत
🔸️विधायक – सुनील सोनी
🔸️महापौर – मीनल चौबे, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












