संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी उपस्थित रहीं।
मुख्यमंत्री साय ने संसार के प्रथम वास्तुकार और सृजन-निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए, प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा—
“छत्तीसगढ़ के श्रमवीर प्रदेश की प्रगति और निर्माण के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। श्रम की सार्थकता और सृजन की भावना को समाज में प्रतिष्ठित करने का श्रेय भगवान विश्वकर्मा को जाता हैं। यह जयंती हम सभी को समर्पण और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।”
मुख्यमंत्री के इस संदेश ने श्रमिकों, इंजीनियरों और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।












