संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सौजन्य भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में महिला सशक्तिकरण, बाल पोषण और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने विश्वास जताया,कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से इन क्षेत्रों में और अधिक प्रभावी परिणाम मिलेंगे।
बैठक में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई,इस महत्वपूर्ण चर्चा से प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के समग्र विकास की दिशा में नई पहल की उम्मीद जताई जा रही हैं।












