संदिली सिंह,लखनपुर,17सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर,पूरे देश में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत,आज लखनपुर स्थित साक्षरता मिनी स्टेडियम में धार्मिक, पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मंत्री अग्रवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर और सफाई कार्य में जुटकर स्थानीय नागरिकों को संदेश दिया कि “स्वच्छता ही सेवा हैं,और सेवा ही धर्म।” उन्होंने कहा,कि स्वच्छता अभियान राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं,और जब तक समाज के सभी वर्ग इसमें शामिल नहीं होंगे, तब तक स्वच्छ और सशक्त भारत का निर्माण संभव नहीं हैं।
🟠मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य संदेश
🔸️प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने की आवश्यकता हैं।
🔸️हर नागरिक का कर्तव्य है कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत दें।
🔸️घर-घर स्वदेशी और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करना आवश्यक हैं।
🔸️स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बननी चाहिए।
🟠स्थानीय कार्यकर्ताओं की सहभागिता
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री अग्रवाल के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया और स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूत किया।
मंत्री ने नागरिकों से अपील की,कि वे अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा,
“स्वच्छता की यह ज्योति जब हर घर, हर गली और हर मोहल्ले में जलेगी, तभी हम प्रधानमंत्री मोदी जी के सपनों का नया भारत बना पाएंगे।”












