संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,16सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर,भारतीय जनता पार्टी सरगुजा ने सेवा पखवाड़ा के तहत जिलेभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियानों में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
🟠जिला चिकित्सालय में हुआ रक्तदान शिविर
जिला चिकित्सालय अंबिकापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक प्रबोध मिंज और युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर प्रभारी अंशुल श्रीवास्तव ने बताया,कि अंबिकापुर और सीतापुर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने 57 यूनिट रक्तदान किया। युवा मोर्चा का लक्ष्य सेवा पखवाड़ा के अंत तक 75 यूनिट रक्तदान का हैं।
🟠केक काटकर और मिठाई बांटकर मनाया उत्सव
महामाया मंडल ने गुरुनानक चौक पर और समलाया मंडल ने जिला चिकित्सालय के सामने केक काटकर और मिठाई वितरित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।
🟠निजी अस्पतालों का सहयोग
जीवन ज्योति, संकल्प, डॉ. फिरदौसी, लाइफ लाइन, लेजर, माता राजरानी, श्रीराम, दयानिधि, महामाया मल्टीस्पेशलिटी सहित 20 से अधिक निजी अस्पतालों ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने अस्पताल संचालकों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
🟠भारत सिंह सिसोदिया का बयान
जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा हैं। आपके मार्गदर्शन में देश विश्व पटल पर एक विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा हैं।”
🟠बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित
🔸️राजेश अग्रवाल – कैबिनेट मंत्री
🔸️प्रबोध मिंज – विधायक
🔸️विश्वविजय तोमर – युवा आयोग अध्यक्ष
🔸️भारत सिंह सिसोदिया – भाजपा जिलाध्यक्ष
🔸️अनिल सिंह मेजर – वरिष्ठ भाजपा नेता
🔸️ललन प्रताप सिंह – पूर्व जिलाध्यक्ष
🔸️विधानचंद्र कर – पूर्व संभागीय संगठन प्रभारी
🔸️विक्रांत सिंह – उपाध्यक्ष, जिला पंचायत राजनंदगांव
🔸️कऱ्ताराम अग्रवाल – भाजपा नेता
🔸️अंबिकेश केशरी – भाजपा नेता
🔸️अविनाश मेश्राम – डीन
🔸️डॉ. रमेश चंद्र आर्या – चिकित्सक
🔸️डॉ. जे. के. रेलवानी – चिकित्सक
🔸️डॉ. सुमनसुधा तिर्की – चिकित्सक
🔸️डॉ. अविनाशी कुजूर – चिकित्सक
🔸️डॉ. अरुणेश सिंह – चिकित्सक
🔸️डॉ. राकेश निगम – चिकित्सक
🔸️डॉ. पाल सारथी – चिकित्सक,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।












