संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के, प्रेक्षागृह में आयोजित रक्तदान अमृतोत्सव 2.0 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा और सेवा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा,कि “किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा सबसे जरूरी हैं। यह केवल डिग्री या नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन का असली मार्गदर्शन हैं।”
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेशभर के महाविद्यालयों में रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने रक्तदान कर रहे युवाओं से मुलाकात की और कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं। यह जीवन बचाने के साथ ही रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं।”
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 700 पदों पर भर्ती की स्वीकृति की जानकारी दी। कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा,कि भारतीय संस्कृति में सेवा का भाव निहित हैं और सरकार युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी सेवा को जीवन का सार बताते हुए युवाओं को प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयुक्त उच्च शिक्षा संतोष देवांगन, कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी और कुलसचिव प्रो. अम्बर व्यास सहित बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक और विद्यार्थी मौजूद थे।












