संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा जरूरतमंदों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया हैं। बिलासपुर में हुए भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, भवन अनुज्ञा, वय वंदन कार्ड और अन्य योजनाओं के तहत लाभार्थियों को पक्के घरों की चाबियाँ, भवन अनुज्ञा, पहले किश्त के चेक और स्वास्थ्य सहायता कार्ड प्रदान किए गए।
घर की चाबी और किश्त की राशि पाकर परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कुदुदन निवासी ममता दुबे, हेमूनगर की विजया, बिजौर के ओम साहू, अशोक नगर की संतोषी श्रीवास और पूनम टंडन ने बताया,कि अब उनका पक्का घर का सपना साकार हो गया हैं। सरकंडा निवासी रानी यादव ने कहा,कि बेजा कब्जे में रहने का डर अब खत्म हो गया हैं, क्योंकि अब उन्हें भी अपना घर मिल गया हैं।
तालापारा के अब्दुल नईम, जो मैकेनिक का काम करते हैं, बोले—“अब हमारे परिवार को भी सुरक्षित छत मिलेगी, जो पहले सपना था।”
इसके साथ ही लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया, जबकि हरनारायण पटेल, शांति देवी और विद्या परिहार को वय वंदन कार्ड के तहत पाँच लाख रुपये की स्वास्थ्य सहायता मिली।
लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा,कि इन योजनाओं ने उनके जीवन में नई रोशनी और विश्वास जगाया हैं।












