संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में आदि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय गांवों में जमीनी बदलाव लाने वाला ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने कहा,कि यह अभियान जनजातीय नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा और गांव-गांव में विकास की नई गाथा लिखेगा।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से, प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा,कि 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी तेजी से कार्य हो रहा हैं।
🟠20 लाख वालंटियर तैयार करने का लक्ष्य
आदि कर्मयोगी अभियान के तहत देशभर के 6,650 गांवों में 1 लाख 33 हजार वालंटियर तैयार किए जाएंगे, जो गांवों में ट्राइबल विजन डाक्यूमेंट 2030 तैयार करेंगे। आगामी 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में इसका अनुमोदन होगा।
आदि जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,कि यह अभियान देश के 11 करोड़ से अधिक आदिवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
🟠छात्रवृत्ति और भोजन सहायता राशि का ऑनलाइन वितरण
मुख्यमंत्री साय ने 8,370 विद्यार्थियों को 6 करोड़ 2 लाख 19 हजार 270 रुपये की छात्रवृत्ति और भोजन सहायता राशि का ऑनलाइन अंतरण किया।
🟠मां के नाम 2.0 के तहत पौधरोपण और बच्चों के साथ भोजन
मुख्यमंत्री ने प्रयास विद्यालय परिसर में जामुन का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के बच्चों के साथ बैठकर दाल-भात, पूड़ी और मुनगा की सब्जी का स्वाद लिया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।












