Nexis News

श्रमवीरों को सीएम विष्णुदेव साय का तोहफ़ा : 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ की सहायता, योजनाओं में बढ़ोतरी

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsविश्वकर्मा जयंती पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित,श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सौगातों का ऐलान किया। उन्होंने कहा— “श्रमवीर ही समाज की रीढ़ हैं, उन्हीं के परिश्रम से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार होगा।”

🟠मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएँ🔸️1.84 लाख श्रमिकों को 65.16 करोड़ रुपये DBT के जरिए खातों में।

🔸️दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख → 1.50 लाख रुपये।

🔸️मकान निर्माण अनुदान 1 लाख → 1.50 लाख रुपये।

🔸️सभी पंजीकृत श्रमिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व उपचार।

🔸️अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना में सीटें 100 से बढ़ाकर 200।

🔸️दिल्ली ट्राइबल हॉस्टल की सीटें 50 से बढ़ाकर 185।🟠सीएम साय का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि राज्य सरकार श्रमिकों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रही हैं। अब अपंजीकृत श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर भी 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

उन्होंने बताया,कि श्रमिकों के बच्चों को IIT, JEE, NEET, CA जैसी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दी जाएगी, ताकि उनका भविष्य बेहतर बने।🟠  कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिती

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️श्रम मंत्री – लखन लाल देवांगन

🔸️कृषि मंत्री – रामविचार नेताम

🔸️वित्त मंत्री – ओपी चौधरी

🔸️वन मंत्री – केदार कश्यप

🔸️खाद्य मंत्री – दयाल दास बघेल

🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू और अन्य जनप्रतिनिधि

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!