संदिली सिंह,चंद्रपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
हिंदी दिवस के अवसर पर चंद्रपुर के ग्राम पंचायत काशीडीह निवासी और बेलपाली बालपुर में पदस्थ, सहायक शिक्षक मनोज कुमार पटेल को राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान–2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोक संचेना फाउंडेशन ट्रस्ट भारत और कायस्थ परिवार छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में बिलासपुर के, देवकीनंदन दीक्षित सभागार में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में देशभर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग अध्यक्ष और थावे विद्यापीठ बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक तथा विशेष अतिथि समाजसेवी और उद्योगपति प्रवीण झा थे। दोनों अतिथियों ने शिक्षक मनोज पटेल को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद मनोज पटेल ने कहा—
“हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी राष्ट्र की आत्मा हैं। हिंदी दिवस पर यह सम्मान मुझे और अधिक जिम्मेदारी का एहसास कराता हैं। मेरा संकल्प हैं,कि मैं शिक्षा और साहित्य की सेवा जीवनभर अपनी प्राथमिकता बनाए रखूँ।”
समारोह में उपस्थित जनों ने उन्हें साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बधाई दी और भविष्य में इसी तरह समाज व साहित्य सेवा में निरंतर योगदान देने की शुभकामनाएँ दी।












