Nexis News

सारंगढ़ में चूना पत्थर ब्लॉक खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक की

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News धौराभांठा, लाला ध्रुवा सरसरा, कपिसदा-ब और जोगनीपाली के ग्रामीणों ने चूना पत्थर ब्लॉक खोलने के विरोध में सैकड़ों किसानों के साथ सामूहिक बैठक की। उन्होंने कहा,कि खदान खुलने से उनकी कृषि भूमि और आजीविका गंभीर खतरे में आ जाएगी।

पूर्व में ग्रामीणों ने सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े को लिखित शिकायत दी थी। विधायक ने जिला कलेक्टर से मिलकर किसानों की समस्याओं को उठाया, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।बैठक में विधायक उत्तरी जांगड़े, जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता राजीव ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार और अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक नेता शामिल हुए। सभी ने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए कहा कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी,कि 24 सितंबर को होने वाली जनसुनवाई का विरोध जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में वे अपने गांव में खदान नहीं खोलने देंगे। उल्लेखनीय हैं,कि जिस गांव में खदान लगानी हैं, वहां से अभी तक कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया गया हैं।किसान नेता कहते हैं,कि अधूरी तैयारी और प्रशासन की अनदेखी से क्षेत्र में आक्रोश बढ़ सकता हैं और विरोध आंदोलन गंभीर रूप ले सकता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!