संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,18सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,आज राजिम में नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। नई सेवा से राजिम-रायपुर और रायपुर-अभनपुर के बीच यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, जिससे क्षेत्रवासियों को सस्ती, किफायती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि इस रेल सुविधा से गरियाबंद और देवभोग क्षेत्र के लोग भी राजधानी रायपुर तक आसानी से पहुँच सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया,कि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी से निवेश हो रहा हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए नया भविष्य गढ़ेगा।
इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।
वन मंत्री ने कहा,कि नई रेल सेवा से राजिम की सीधी रेल पहुँच सुनिश्चित हो गई है, जिससे पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
🟠रेलवे परिचालन विवरण:
🔸️ट्रेन संख्या: 68766/68767 (राजिम-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर)
🔸️डिब्बे: 06 सामान्य + 02 पावरकार, कुल 08 कोच
🔸️नियमित संचालन: 19 सितम्बर 2025 से
नई रेल सेवा से विद्यार्थी, व्यापारी और यात्री वर्ग को काफी लाभ मिलेगा और राजिम क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।












