Nexis News

मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा सरगुजा ने मनाया सेवा पखवाड़ा

संदिली सिंह,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,19सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर,भाजपा जिला सरगुजा ने जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिवस कई जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे अभियानों में भारी उत्साह देखने को मिला।

🟠प्रमुख उपलब्धियां

🔸️33 निजी अस्पतालों में 1845 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

🔸️78 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड

🔸️16 मंडलों के 630 बूथों में स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान

🔸️प्रधानमंत्री मोदी का लाइव उद्बोधन और जनसंपर्क कार्यक्रम

🟠स्वास्थ्य परीक्षण और सम्मान

सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के 33 निजी अस्पतालों ने स्वेच्छा से शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया और रियायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराईं।

🟠मुख्य अस्पतालों में शामिल थे

जीवन ज्योति अस्पताल, संकल्प हॉस्पिटल, डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, लाइफ लाइन हॉस्पिटल, लेजर हॉस्पिटल, माता राजरानी हॉस्पिटल, श्री राम हॉस्पिटल, दयानिधि हॉस्पिटल, माँ महामाया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, आरोग्य निकेतन हॉस्पिटल, हॉली क्रॉस हॉस्पिटल, अरिहंत हॉस्पिटल, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल आदि।

सभी अस्पताल संचालकों और चिकित्सकों को भाजपा पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

🟠रक्तदान और स्वच्छता अभियान

रघुनाथ जिला चिकित्सालय,अंबिकापुर में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने 78 यूनिट रक्तदान किया।जिले के 630 बूथों पर 15,000 से अधिक लोगों ने स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण में भाग लिया।

🟠कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता और पदाधिकारी

🔸️अनिल सिंह मेजर

🔸️ललन प्रताप सिंह

🔸️विधान चंद्रकर

🔸️विक्रांत सिंह

🔸️अंबिकेश केशरी

🔸️करता राम गुप्ता

🔸️डॉ. रमेश चंद्र आर्या

🔸️कमलेश तिवारी

🔸️मनोज कंसारी

🔸️विद्यानंद मिश्रा

🔸️जन्मेजय मिश्रा

🔸️राजकुमार बंसल

सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

🟠नेतृत्व और संचालन

जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में भारत के विकास की सराहना की।

🔸️सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक विनोद हर्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया।

🔸️मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता अविनाश मेश्राम ने आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!