संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,19सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर, भारतीय जनता पार्टी, जिला बलरामपुर-रामानुज़गंज द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इसी क्रम में भाजपा 21 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने जा रही हैं। यह शिविर भाजपा जिला कार्यालय, बलरामपुर प्रांगण में आयोजित होगा।
🟠विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देगी सेवाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया,कि शिविर में आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, इलाज एवं दवा वितरण की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।
🟠शिविर में निम्न विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे
🔸️स्त्री रोग विशेषज्ञ : डॉ. अविना, डॉ. शुभम मित्रा
🔸️एम.डी. मेडिसिन : डॉ. प्रतीक खरे
🔸️हृदय रोग विशेषज्ञ : डॉ. चेतन चतुर्वेदी
🔸️बाल रोग विशेषज्ञ : डॉ. शरद गुप्ता
🔸️नेत्र रोग विशेषज्ञ : डॉ. रुद्रमणि खेस
🔸️फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ : डॉ. दीक्षा गुप्ता
🔸️अस्थि रोग विशेषज्ञ : डॉ. विनय कुमार गुप्ता
🔸️जनरल सर्जन : डॉ. रमेश
🔸️कैंसर सर्जन : डॉ. विकास अग्रवाल
🔸️नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ : डॉ. जे.सी. मेश्राम
इस कार्यक्रम की जानकारी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अजय यादव द्वारा साझा की गई।












