संदिली सिंह,सरगुजा/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
“बेटियों की शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं” – इसी संदेश के साथ लखनपुर स्थित पीएम स्वामी आत्मानंद विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने,सरस्वती साइकिल योजना के तहत 53 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की।
🟠शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा
मंत्री अग्रवाल ने विद्यालय के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा,कि सरकार का लक्ष्य हैं,कि हर बच्चे को शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएँ मिलें, ताकि वे भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन कर सकें।
🟠नई सौगातें: वाटर कूलर और ड्रोन प्रशिक्षण
🔸️विद्यालय परिसर में नए वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया।
🔸️एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी पर 30 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।
🔸️मंत्री ने कहा,कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को तकनीक और नवाचार से जोड़कर उन्हें प्रतिस्पर्धी युग में आगे बढ़ने का अवसर देगा।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मंत्री राजेश अग्रवाल की इस पहल को बालिकाओं की शिक्षा और तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।












