Nexis News

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: प्रेमी ने विवाद में की प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

थाना सनावल क्षेत्र के पांगन नदी किनारे 18 सितंबर को, मिली युवती की संदिग्ध लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया हैं। पुलिस की तेज़ कार्रवाई और सटीक जांच के बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए, मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। प्रेमी ने पूछताछ में स्वीकार किया हैं,कि उसने आपसी विवाद के चलते प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या की थी।

🟠18 सितंबर को नदी किनारे मिली थी लाश

थाना सनावल के ग्राम तारकेश्वरपुर पारा टुकूपाथर स्थित पांगन नदी किनारे 18 सितंबर को एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण हॉमिकाइडल (हत्या) पाए जाने पर मामला धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।

🟠एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव और एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह के मार्गदर्शन में,थाना सनावल और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।टीम ने तकनीकी और पारंपरिक जांच के जरिए शक के घेरे में आए लोगों से पूछताछ शुरू की और जल्द ही इस केस में अहम सुराग हाथ लगे।

🟠प्रेमी निकला हत्यारा, कबूला गुनाह

पुलिस ने संदेह के आधार पर शिवनारायण सिंह (24 वर्ष), निवासी तेन्दुवल, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया,कि 17 सितंबर की रात वह शराब के नशे में अपनी प्रेमिका से मिलने पांगन नदी किनारे गया था। फोन कॉल को लेकर दोनों में बहस हुई, गुस्से में आरोपी ने मृतिका के गले में स्टाल कसकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतिका का मोबाइल अपने घर में छुपा दिया, सिम कार्ड तोड़कर खेत में फेंक दिया,और मौके से फरार हो गया।पुलिस ने आरोपी के घर से मोबाइल फोन और खेत से सिम कार्ड बरामद किया।

🟠गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को 21 सितंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🟠इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी वाड्रफनगर राम अवतार ध्रुव, एसडीओपी रामानुजगंज बाजी लाल सिंह,थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे एएसआई रोशन लकड़ा, आरक्षक कृष्णा मरकाम, अमृत सोनवानी, प्रेमलाल कुजूर, प्रविन्द्र कुजूर और साइबर सेल से आरक्षक मंगल सिंह, पंकज शर्मा, राजकमल सैनी की सराहनीय भूमिका रही।

🟠पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा,कि इस कदम से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ हैं। पुलिस ने, न केवल आरोपी को पकड़ लिया, बल्कि घटना की सच्चाई भी सामने लाई।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!