संदिली सिंह,नारायणपुर,छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नवरात्रि से पहले बड़ी खुशखबरी आई हैं। गढ़बेंगाल से धौड़ाई होते हुए छोटेडोंगर तक 32.60 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए,वित्त विभाग ने ₹105.22 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी हैं।
प्रदेश के वन मंत्री और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केदार कश्यप ने,इस महत्वपूर्ण परियोजना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया हैं। उन्होंने कहा,कि देव साय सरकार आदिवासी और दुर्गम इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
🟠क्षेत्रवासियों के लिए विकास का तोहफ़ा
गढ़बेंगाल-धौड़ाई-छोटेडोंगर मार्ग बनने से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का मानना हैं,कि यह सड़क न केवल आवागमन को आसान बनाएगी बल्कि गाँव-गाँव तक विकास की नई राह खोलेगी और रोजगार के अवसरों में भी बढ़ोतरी होगी।
🟠त्योहार से पहले मिली सौगात
नवरात्रि से ठीक पहले इस परियोजना की स्वीकृति मिलने पर,क्षेत्र के लोग इसे सरकार की ओर से त्योहार का तोहफ़ा मान रहे हैं। मंत्री केदार कश्यप ने कहा,कि देव साय सरकार का संकल्प हैं,कि प्रदेश के हर कोने तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाई जाएँ।












