Nexis News

बस्तर के दूरस्थ क्षेत्र अबूझमाड़ तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएँ, स्वास्थ्यकर्मी स्वयं नाव चलाकर पहुंचे ग्राम कोंडे

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर संभाग के दुर्गम और नक्सल प्रभावित अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में,स्वास्थ्यकर्मी कठिन जंगल और उफनती नदियाँ पार कर ग्रामीणों तक जीवनरक्षक सेवाएँ पहुँचा रहे हैं।

बीजापुर जिले के ग्राम कोंडे में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी स्वयं नाव चलाकर पहुँचे। इस शिविर में कुल 132 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें मलेरिया, सर्दी-खाँसी और त्वचा रोग प्रमुख रहे। विशेष रूप से 10 गर्भवती महिलाओं को संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण तथा सुरक्षित मातृत्व संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।

🟠अभियान की उपलब्धियाँ

🔸️बीते तीन दिनों में बीजापुर जिले में हजारों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण।

🔸️उच्च रक्तचाप के 3,177 मामले सामने आए।

🔸️महिलाओं में मुख, स्तन और सर्वाइकल कैंसर की 2,823 स्क्रीनिंग।

🔸️314 गर्भवती महिलाओं को जांच, टीकाकरण और परामर्श का लाभ।

🔸️दूरस्थ अंचलों में अब तक 1,200+ टीबी स्क्रीनिंग और 800+ सिकल सेल जांच।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया और आयुक्त-सह-संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में यह अभियान “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” की भावना को साकार कर रहा हैं।

🟠सरकार का संकल्प

बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं का यह विस्तार यह सुनिश्चित करता हैं,कि दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच बाधित न हो। प्रदेश सरकार का मानना हैं,कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला हैं।”

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!