संदिली सिंह,जगदलपुर/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के वन विद्यालय परिसर में,धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह और नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने धुरवा समाज के लिए,5 स्थानों पर डोम निर्माण के लिए 75 लाख रुपए की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिशा में आदिवासी बहुल गांवों के विकास के लिए, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत 80 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद कर रही हैं।
उन्होंने धुरवा समाज के नवनिर्मित भवन “ओलेख” का लोकार्पण कर इसे समाज के सभा-सम्मेलनों के लिए उपयोगी बताया। साथ ही शहीद गुंडाधुर को नमन करते हुए,समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और नुआखाई उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव सहित बस्तर संभाग के अन्य जनप्रतिनिधि और धुरवा समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। समाज के अध्यक्ष पप्पू नाग ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक छतड़ी, तुवाल और तीर-धनुष भेंट कर स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने बताया,कि बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए विशेष आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण और नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सड़कों, पुल-पुलियों, बिजली, पानी, आवास और राशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।












