Nexis News

जगदलपुर में धुरवा समाज का नुआखाई मिलन, सामाजिक भवन “ओलेख” का लोकार्पण

संदिली सिंह,जगदलपुर/छत्तीसगढ़,21सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह और नवनिर्मित सामाजिक भवन “ओलेख” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने 5 स्थानों पर डोम निर्माण हेतु 75 लाख रुपए की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार जनजातीय समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिशा में आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास हेतु धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना और प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यरत हैं।

उन्होंने धुरवा समाज के वीर नायक शहीद गुंडाधुर को नमन किया और समाज की परंपराओं एवं नुआखाई उत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला। “ओलेख” भवन को समाज के सभा-सम्मेलनों और विकास कार्यों के लिए उपयोगी बताया गया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव सहित बस्तर संभाग के कई जनप्रतिनिधि और धुरवा समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बताया,कि नियद नेल्लानार योजना, विशेष आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण और अन्य जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से बस्तर के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, पुल-पुलियों, बिजली, पानी, आवास और राशन जैसी सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!