संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,22सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेहपूर्ण और आत्मीय रूप सभी ने देखा। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान उलनार निवासी नन्हीं बच्ची भूमिका बघेल को अपने गोद में बिठाकर दुलार किया और उसे प्यार से महुआ लड्डू खिलाया।
पारंपरिक पोशाक में सजी भूमिका ने अपनी मासूम मुस्कान और निश्छल नज़रों से सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री साय ने स्नेहपूर्वक उसका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा। भूमिका ने बताया कि वह दीप्ति कान्वेंट स्कूल में एलकेजी की छात्रा हैं।
मुख्यमंत्री साय ने समाज के बच्चों की शिक्षा को लेकर कहा,
“यह हर्ष का विषय हैं,कि समाज ने पिछले वर्ष ही बच्चों के लिए कक्षा 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य करने का सराहनीय निर्णय लिया हैं। मैं कामना करता हूँ,कि भूमिका और छत्तीसगढ़ की हर बेटी खूब पढ़े, आगे बढ़े और अपनी संस्कृति से जुड़ी रहे।”
इस स्नेहिल दृश्य ने समारोह का वातावरण भावनाओं से भर दिया। मुख्यमंत्री साय का यह आत्मीय व्यवहार न केवल बच्चों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता हैं, बल्कि यह भी संदेश देता है कि सरकार का नेतृत्व समाज के हर वर्ग और हर बच्चे के सुख-दुख में सहभागी हैं।












