संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,22सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर के गुरु गोविंद सिंह वार्ड में एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बने,माहरा समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पारंपरिक मोहरी बाजा के साथ भव्य स्वागत हुआ और माहरा समाज के लोगों ने उन्हें पारंपरिक माहरा पाटा पहनाकर सम्मानित किया। साय ने फीता काटकर भवन का विधिवत उद्घाटन किया और इस ऐतिहासिक क्षण में आमंत्रण व आत्मीय स्वागत के लिए समाज का आभार व्यक्त किया।
🟠गौरवशाली इतिहास का स्मरण
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि जगदलपुर की स्थापना जगतू माहरा और धरमपुरा की स्थापना धरमू माहरा ने की थी। उन्होंने भूमकाल आंदोलन और अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ समाज की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों से माहरा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त हुआ हैं, जिससे युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
🟠विकास और कल्याण की योजनाएँ
मुख्यमंत्री साय ने कहा:
प्रदेश में अब तक 18 लाख आवास स्वीकृत हुए हैं।किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से हो रही हैं।नई उद्योग नीति के माध्यम से युवाओं को नौकरी और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, मोबाइल टावर जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो रहा हैं।उन्होंने कहा,कि नियद नेल्लानार योजना इन क्षेत्रों के लिए गेम चेंजर साबित होगी।
🟠जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रमुखों की उपस्थिति
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और माहरा समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।












