संदिली सिंह,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,23सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
थाना सनावल पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर कड़ी कार्रवाई करते हुए,उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे अवैध डीजल की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 540 लीटर डीजल बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 51,300 रुपए हैं।
🟠घटना का विवरण
22 सितंबर 2025 को थाना सनावल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,कि ग्राम सागोबंध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से एक बोलेरो वाहन (क्रमांक UP70 BE 3092) में भारी मात्रा में डीजल भरकर अवैध बिक्री के लिए छत्तीसगढ़ की ओर लाया जा रहा हैं।
सूचना मिलने पर थाना सनावल पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए,त्रिशुली रोड, पचावल पुलिया के पास नाकाबंदी की। वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो,उसमें 18 प्लास्टिक जरीकैन में कुल 540 लीटर डीजल पाया गया।
आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए,लेकिन कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर धारा 287, 3(5) बीएनएस और 3,7 ई.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
🟠गिरफ्तार आरोपी
🔸️नीरज कुमार,उम्र 27 वर्ष, निवासी मनरूटोला, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
🔸️संदीप कुमार,उम्र 23 वर्ष, जाति रौनियार, निवासी सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। मामले की जांच अभी भी जारी हैं।
🟠बरामदगी और कार्रवाई
🔸️बोलेरो वाहन की कीमत लगभग 2,50,000 रुपए आंकी गई।
🔸️18 जरीकैन में कुल 540 लीटर डीजल बरामद किया गया।
🔸️मौके पर पंचनामा तैयार कर गवाहों की मौजूदगी में माल जप्त किया गया।
🟠कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी और टीम
🔸️उनि गजपति मिर्रे, थाना प्रभारी सनावल
🔸️स.उ.नि. गौटिया राम मरावी
🔸️प्र.आर. 537 सुखदेव पैकरा
🔸️आरक्षक 257, 766












