Nexis News

जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पुलिस अधीक्षक की बड़ी बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के सख्त निर्देश

संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,26सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलरामपुर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के  वैभव बैंकर (IPS) ने आज समस्त थाना-चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, गुमशुदा मामले, साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति अभियान और यातायात व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए, कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित गंभीर अपराधों का शीघ्र निपटारा करें, समयसीमा में निराकरण नहीं होने पर संबंधित विवेचक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

🟠बैठक के प्रमुख निर्णय

🔸️लंबित अपराधों का निपटारा: पुराने गंभीर अपराधों की समयबद्ध समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश।

🔸️ऑपरेशन मुस्कान: गुमशुदा बच्चों की दस्तयाबी के लिए विशेष अभियान पर जोर।

🔸️नशामुक्ति अभियान: एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई और नशीली दवाओं की तस्करी पर निगरानी।

🔸️साइबर अपराध नियंत्रण: साइबर फ्रॉड, म्यूल अकाउंट और ओटीपी धोखाधड़ी पर रोकथाम के लिए जनजागरूकता पर जोर।

🔸️महिला सुरक्षा: पॉक्सो एक्ट के मामलों की त्वरित जांच और समयबद्ध चालान पेश करने के निर्देश।

🔸️यातायात प्रबंधन: 01 अक्टूबर से नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान लागू, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई।

🔸️अवैध प्रवासी एवं अपराधी नियंत्रण: संदिग्धों की पहचान और उन पर विधिक कार्रवाई के निर्देश।

🔸️पीड़ित मुआवजा योजना: लंबित मुआवजा मामलों को शीघ्र पूरा करने के आदेश।

🔸️पुलिस अनुशासन और छवि: ईमानदारी, अनुशासन और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर।

🟠पुलिस अधीक्षक का संदेश

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने कहा –

“हमारा लक्ष्य जिले को अपराध मुक्त बनाना हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाना हैं। इसके लिए अनुशासन, ईमानदारी और टीम भावना से काम करना जरूरी हैं।”

🟠बैठक में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, वाड्रफनगर एसडीओपी रामावतार ध्रुव, कुसमी एसडीओपी इमानुएल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन तथा सभी थाना-चौकी प्रभारी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!