संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,30सितंबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल पर, नवा रायपुर के अटल नगर में, देश का पहला अत्याधुनिक स्मार्ट पंजीयन कार्यालय आज से शुरू हो गया। उद्घाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।रायपुर की वीणा देवांगन ने सेल डीड कराई और डिजिटल भुगतान के जरिए अपनी रजिस्ट्री प्रदर्शित की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई।
यह कार्यालय पीपीपी (Public-Private Partnership) मॉडल पर तैयार किया गया हैं, जिसका उद्देश्य नागरिक सेवाओं को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना हैं। अब नागरिक मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री 12-15 मिनट में कर सकते हैं, और कार्यालय में फ्री वाई-फाई, डिजिटल डिस्प्ले, क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम, हेल्पडेस्क और कैशलेस भुगतान जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले एक वर्ष में राज्य के 117 पंजीयन कार्यालयों को स्मार्ट बनाने का लक्ष्य रखा हैं। नवा रायपुर का यह कार्यालय पहले चरण का मॉडल हैं। इसकी सफलता को देखते हुए भारत सरकार भी देशभर में इसी तरह के पंजीयन कार्यालय विकसित करने पर विचार कर रही हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि यह पहल प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधा का नया युग हैं। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया,कि स्मार्ट पंजीयन कार्यालय नागरिक सेवाओं में सहजता, पारदर्शिता और विश्वास लाएँगे और छत्तीसगढ़ को देश का नेतृत्व करने वाला राज्य बनाएंगे।












