Nexis News

छत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर : CM विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर/छत्तीसगढ़,3अक्टूबर2025,विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिख रही हैं। राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित बिहान दीदियों के डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि प्रदेश की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर बन चुकी हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी संकल्प ने हजारों महिलाओं को नई राह दिखाई हैं। वर्ष 2027 तक छत्तीसगढ़ की 8 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया हैं।

🟠नारी शक्ति का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि पर्व को नारी सम्मान और पूजन का प्रतीक बताते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता हैं, वहीं देवताओं का वास माना जाता हैं।उन्होंने कहा,कि महिला स्व-सहायता समूहों के परिश्रम और नवाचार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल रही हैं।🟠लखपति दीदियों की सफलता की कहानियाँ

कार्यक्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री से अपने संघर्ष और सफलता की यात्रा साझा की –

🔸️पूनम गुप्ता (बलरामपुर) – किराना दुकान से शुरुआत, अब आटा चक्की, पिकअप और ट्रैक्टर तक व्यवसाय का विस्तार।

🔸️हेमिन साहू (गरियाबंद) – आचार-पापड़ व्यवसाय से प्रतिदिन 4 हजार की कमाई, दिल्ली के सरस मेले में 2.31 लाख की बिक्री।

🔸️गीता वैष्णव – पहले 10 रुपए के लिए संघर्ष, अब बेटे को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाने का सपना पूरा कर रही हैं।

🔸️गीता वर्मा (रायपुर) – मसालों के कारोबार से हर माह 15–20 हजार की आय।🟠स्टॉलों का निरीक्षण

🔸️मुख्यमंत्री ने स्टॉलों का अवलोकन कर महिलाओं के उत्पादों की सराहना की।

🔸️A2 मिल्क से बने घी (डोंगरगांव की महिलाएं)

🔸️फिनायल, धूपबत्ती, मोमबत्ती, कुकीज़, सोप (सेरीखेड़ी का जालाग्राम संगठन)

🔸️अगरवुड आधारित उत्पाद (डोंगरगढ़, मुंदगांव)

🔸️उन्होंने खरीदारी भी की और कहा कि महिलाओं के ये प्रयास प्रदेश की पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचा रहे हैं।🟠वैश्विक बाजार की ओर कदम

इस कार्यशाला में महिलाओं को ब्रांडिंग, पैकेजिंग और डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। लक्ष्य है कि बिहान की दीदियां अपने उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफ़ॉर्म पर बेच सकें।🟠कार्यक्रम में उपस्थित

इस मौके पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारीक सिंह, फ्लिपकार्ट के मुख्य कॉरपोरेट अधिकारी रजनीश कुमार और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!